भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपने एक अहम कदम के तहत 2000 के नोट को band करने का फैसला लिया है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वो अब 2000 रुपए का नोट जारी करना तत्काल रोक दें।
2000 के नोट बदलने बैंको के बाहर लगी लाइन ।
आरबीआई ने बड़ा फैसला लिया है। RBI ने 2016 में हुई नोटबंदी के बाद जारी 2000 रुपये के सभी नोटों को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि बाजार में मौजूद 2 हजार के सभी नोट चलन में बने रहेंगे।भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को नोटिफिकेशन जारी किया है कि सभी बैंक तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट अब जारी न करें Rbi ने कहा कि अब 30 सितंबर 2023 तक 2000 के नोट चलन में बरकरार रहेंगे ।
जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट मौजूद हैं, उन्हें बैंक जाकर बदल लें।
क्योंकि 30 सितंबर के बाद रद्दी हो जाएंगे। आरबीआई द्वारा 2018 में ही 2000 हजार रुपये के नोट छापना बंद कर दिया गया था। 8 नवंबर 2016 को notbandi के बाद से 2000 हजार रुपये का नोट चलन में लाया गया था। जिसमे 2000 का नोट जारी करने के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बिल्कुल बंद कर दिया गया था। एक बार फिर से 2000 के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।
जिनके पास 2000 रुपए के नोट हैं, वो इसे बैकों में जमा करा सकते हैं।
* इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की समयसीमा तय की गई है।
* 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपए के नोट को दूसरे नोटों से बदला जा सकेगा।
* 2000 रुपए के नोट को बदलने की सीमा 20000 रुपए तय की गई है।
* 2000 रुपए के नोट से खरीदारी या भुगतान किया जा सकता है।
